आईआईटी रुड़की के वार्षिक दीक्षांत समारोह 2021 का आयोजन, 1804 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधियां की गई वितरित
रुड़की । आईआईटी रुड़की का 21 वां वार्षिक दीक्षांत समारोह ऑनलाइन हुआ। कुल 1804 उपाधियां वितरित की गई। इनमें 912 स्नातक, 685 स्नातकोत्तर और 207 डॉक्टरेट उपाधियां शामिल रही। मुख्य अतिथि कैलिफोर्निया विवि सैन डिएगो के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार खोसला रहे। अध्यक्षता आईआईटी अभिशासक परिषद के अध्यक्ष बीवीआर मोहन रेड्डी ने की। संस्थान के निदेशक प्रो. अजीत चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो. खोसला ने कहा कि स्नातकों ने सिद्ध कर दिया है कि वह सांमजस्य स्थापित कर सकते हैं और कामयाब हो सकते हैं। कुल 125 पदक (43 स्वर्ण सहित) और 12.45 लाख के नकद पुरस्कार 156 छात्रों में वितरित किए गए।
इन्हें मिले पदक
प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल घेटिया सिद्धार्थ बी.टेक. (कंप्यूटर विज्ञान और अभियांत्रिकी)
इंस्टीट्यूट सिलवर मेडल आदित्य हृदय उपाध्याय बीटेक (अभियांत्रिकी)
इंस्टीट्यूट ब्रॉज मेडल आशुतोष चौबे बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी)
डाइरेक्टर गोल्ड मेडल अक्षय सुब्रमण्यम बी.टेक. (धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी)
भारत के राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल प्रथम गुप्ता बीटेक (रासायनिक अभियांत्रिकी)
डॉ. जय कृष्ण स्वर्ण पदक मुस्कान भांबरी बीटेक (जैव प्रौद्योगिकी)



