जिला महिला कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, निर्मला चिलवाल को महासचिव और स्नेहलता चौहान को बहादराबाद ब्लाक की जिम्मेदारी

हरिद्वार । महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पाण्डे ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला महासचिव निर्मला चिलवाल, ब्लाक अध्यक्ष बहादराबाद स्नेहलता चौहान, जिला उपाध्याय प्रभा चौहान, जिला संगठन मंत्री संतोष बिष्ट व जिला सचिव पूनम देवी को बनाया है। शिवालिक नगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में विमला पाण्डे ने कहा की भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। उत्तराखंड राज्य को महिलाओं ने अपने त्याग और बलिदान के दम पर बनाया है। आज राज्य की महिलाओं को भाजपा सुरक्षा तक देने में समर्थ नहीं है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। महंगाई इतनी बढ़ गई है आगामी चुनाव में महिलाएं भाजपा से इसका हिसाब किताब वसूल करेंगी। बैठक में प्रदेश चुनाव संचालन समिति आउटरीच कमेटी के प्रदेश सदस्य संजीव चौधरी ने कहा कि राज्य की जनता त्रस्त है और युवा बेरोजगार है। सरकार भ्रष्टाचार के नित नए आयाम ला रही है। अब ये डूबता हुआ जहाज है और राज्य की जनता आशाभरी नजर से कांग्रेस की ओर देख रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *