जन्मदिन पर बच्ची श्रेया ने पौधारोपण किया, विशेष मौकों पर सभी को पौधारोपण करना चाहिए

रुड़की। रुड़की शहर निवासी पांच साल की श्रेया चौधरी ने अपने जन्मदिन पर शनिवार को पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। समाजसेवी ब्रह्मानंद चौधरी ने बेटी श्रेया के हाथों पौधारोपण कराया। इस मौके पर ब्रह्मानंद चौधरी ने कहा कि आज हमारे समाज के लिए पर्यावरण बहुत बड़ी समस्या है। पर्यावरण को संरक्षित रखना हमारा दायित्व है। यही सोच कर मैंने आज अपनी बेटी के जन्म दिवस पर एक छोटी सी शुरुआत कर समाज को संदेश देने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *