कनखल पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब के 48 अध्धे बरामद

कनखल । थाना कनखल पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। सिंहद्वार के समीप नहर पटरी से गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब के 48 अध्धे बरामद हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल आशीष व प्रदीप सिंहद्वार के समीप नहर पटरी पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान शक होने पर वहां से गुजर रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गयी तो उसके पास से अंग्रेजी शराब के अध्धे बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप शर्मा निवासी उमा विहार कालोनी जगजीतपुर बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *