भगवानपुर पहुंचे एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश, पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण और आंकलन किए जाने की प्रक्रिया शुरू

भगवानपुर । पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण और आंकलन किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसे लेकर मंगलवार को एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएस वर्मा भगवानपुर पहुंचे। इस मौके पर उपस्थित ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को पिछड़ा वर्ग का आंकलन करने के लिए जरूरी टिप्स और सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र में भी आयोग की निगरानी में सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। जिसे लेकर आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएस वर्मा और आयोग समिति सचिव ओमकार, उप निदेशक पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार तिवारी और हिमानी जोशी, डीपीआरओ अतुल प्रताप भगवानपुर पहुंचे।इस मौके पर सर्वेक्षण कार्य को संपन्न कराने में लगी टीम व शामिल लोगों को आवश्यक टिप्स भी दिए गए। सर्वेक्षण टीम के लोगों को गणना कराने के लिए जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। भगवानपुर खंड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज ने बताया कि परगणक के रूप में ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। जिन्हें आवश्यक सामग्री भी वितरित करा दी गई है। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर पिछड़ा वर्ग की गणना पूरा कराया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *