ऋषभ पंत के बिना दिल्ली की खराब शुरुआत, पहले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दी करारी शिकस्त

खेल समाचार ।   लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में पहली बार खेलते हुए धमाकेदार जीत हासिल की। उसने शनिवार (एक अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रनों की बड़ी जीत हासिल की। लखनऊ ने दिल्ली को लगातार तीसरी बार हराया। पिछले सीजन में उसने दोनों लीग मैचों में उसे शिकस्त दी थी। दूसरी ओर, नियमित कप्तान और स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के बिना उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। गेंदबाजों और मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम अब तीन अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला चार अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। वॉर्नर ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान सात चौके लगाए। रिले रूसो ने 20 गेंद पर 30 रन, अक्षर पटेल ने 11 गेंद पर 16 रन, पृथ्वी शॉ ने नौ गेंद पर 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *