हल्द्वानी नगर निगम की बैणी सेना को देश में मिला दूसरा स्थान, मेयर ने कहा-स्वच्छता और कूड़ा कलेक्शन में बैणी सेना ने अग्रणीय भूमिका निभाई

हल्द्वानी ।   हल्द्वानी नगर निगम की बैणी सेना को उसके काम के लिए देश में दूसरा स्थान मिला है। देशभर में बैणी सेना की वाह-वाही हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास में बैणी सेना को दूसरा स्थान मिला है।

बैणी सेना को देश में दूसरा स्थान मिलने के मौके पर नगर निगम के सभी पार्षदों ने मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि स्वच्छता और कूड़ा कलेक्शन में बैणी सेना ने अग्रणीय भूमिका निभाई है।इसिलिए आज बैणी सेना के मॉडल को दूसरे नगर निगम भी अपना रहे हैं मेयर और नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय हल्द्वानी नगर निगम की जनता व सभी पार्षद और पूरी टीम को दिया है। बता दें कि बैंणी सेना की कू्ड़ा प्रबंधन और शुल्क लेने की व्यवस्था को देश की दूसरी सबसे उत्कृष्ट प्रैक्टिस चुना गया है। महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को ये पुरुस्कार इंडियन हैबिटेट सेंटर न्यू दिल्ली में अयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव 2023 में दिया गया। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा संचालित स्वंय सहायता समूहों का संगठन “बैणी सेना” का गठन 31 अक्टूबर 2022 को किया गया था। बैणी सेना में लगभग 500 महिलाओं हैं। बैणी सेना संगठन की महिलाओं ने 57 वार्डो में लगभग 50 हजार परिवारों का सर्वेक्षण कर डाटा संकलित किया है। इसके साथ ही इनके द्वारा यूजर चार्ज के रुप में निगम को हर मबीने लगभग 32 लाख रुपया प्राप्त होता है।
एक वर्ष में ही बैणी सेना ने भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास में द्वितीय श्रेणी के लिए पुरुस्कृत किया गया। एक साल के भीतर ही बैणी सेना स्वच्छता के मामले में देश में दूसरे स्थान में आकर बाकी नगर निगमों के लिए मॉडल बन गई है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *