भगवानपुर: रुहालकी दयालपुर गाँव के आर्य समाज मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, चुड़ियाला के शिवपुर मंडल के 10 गांव के हिंदू परिवारों ने किया प्रतिभाग
भगवानपुर। रुहालकी दयालपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें चुड़ियाला के शिवपुर मंडल के 10 गांव के हिंदू परिवारों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा ने घुमंतू मातृ शक्ति को संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय हिंदू जागरण मंच के समन्वयक गोपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में सभी सनातनियों को संबोधित किया।
उन्होंने संघ की 100 वर्षों की साधना और कठिन तपस्या के रूप में अवगत कराया। इस मौके पर स्वामी राम विलास दास महाराज, सुशील पेंगोवाल, डॉ अव्वल सिंह सहगल, अनिल चौधरी, मनोज चौधरी, विराट गोयल, प्रवीण चौधरी, रोहित, नीटू सिंह मंडावर, सतबीर सिंह, यशपाल, अश्वनी, हिमांशु चौधरी, ललित, सीटू, रजनीश, मांगेराम प्रधान, जोनी केसरिया, अक्षय चौधरी ओमपाल सैनी, प्रवीन, मनीष, खन्ना, अश्विनी, गगन, विशाल, आशीष, अमित, विपुल, दीपक आदि शामिल रहे।


