भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने चौली शाहबुद्दीनपुर गांव से खुब्बनपुर लतीफपुर गाँव तक जोड़ने वाले मार्ग की सड़क का उद्घाटन किया, कहा-क्षेत्र की जनता ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभा रही हूँ

भगवानपुर । चौली शाहबुद्दीनपुर गांव से खुब्बनपुर लतीफपुर गाँव तक जोड़ने वाले मार्ग की सड़क का उद्घाटन भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार जताया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि गांवों का विकास केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर काम दिखाई दे रहा है।

क्षेत्र की जनता ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभा रही हूँ। भगवानपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सड़क, नाली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे हैं। गावों के मुख्य मार्ग से लेकर खेतों तक सड़क बनाई जा रही है। इस मौके पर मो. अफजाल अध्यक्ष युवा कांग्रेस भगवानपुर,
जानी ठेकेदार जिला पंचायत सदस्य, मदन मास्टर, शिव कुमार, सुशील प्रधान, सनोज, आबाद प्रधान, असलम, शौकीन, गय्यूर, अब्दुल. फुरकान उर्फ बुद्धु, फाना, इरफान, मेंहदी, अनीस, अनवार, रशीद उर्फ काला, आबिद. डॉ नौसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *