भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कलालहटी और किशनपुर जमालपुर गाँव में किया सड़क का उद्घाटन, कहा-सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से न केवल ग्रामीणों का दैनिक जीवन सुगम होता है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलती है

 

भगवानपुर । बुधवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने क्षेत्र के कलालहटी और किशनपुर जमालपुर गाँव में सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ममता राकेश का जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से न केवल ग्रामीणों का दैनिक जीवन सुगम होता है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलती है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं। कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश, मंजीत चौहान, मास्टर मनोज चौहान, संजय चौहान, अंकित चौहान, अनुज राणा, शिवकुमार चौहान, अनुज चौहान, सागर चौहान दीपक चौहान बंटी प्रधान,मुकर्रम , तहसीन प्रधान, दिनेश कुमार, अनुज कुमार, अमित कुमार,सलीम, विनीत सैनी, राकेश सैनी, सनोज, महावीर, संजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *