भगवानपुर: कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, ग्रामीणों और राहगीरों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए

भगवानपुर । कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए ग्रामीणों व राहगीरों ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए। रात और तड़के सुबह चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। खासकर मजदूर वर्ग, बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी निकलने वाले किसानों को इस ठंड का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। गांव की चौपालों, बस स्टैंड, चौराहों और दुकानों के सामने लोगों ने लकड़ी, उपले व अन्य साधनों से अलाव जलाए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार गिरते तापमान के कारण ठंड से बचाव के इंतजाम बेहद जरूरी हो गए हैं।

कई स्थानों पर किसानों दुकानदारों व मजदूरों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। सुबह के समय धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच अलाव ही आमजन के लिए सबसे बड़ा सहारा बनते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *