भगवानपुर पुलिस ने डेढ़ सौ किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी मौका पाकर हो गए फरार

भगवानपुर । पुलिस ने डेढ़ सौ किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के छापुर शेरफगानपुर गांव के एक मकान में अवैध कटान हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर डेढ़ सौ किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेशमा पत्नी इकराम, इकराम निवासी छापुर शेरअफगानपुर और सावेज, मोहतसीम निवासी सिकंदरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के साथ महिला को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *