भारतीय जनता राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित पार्टी है, रुड़की विधानसभा के बूथ 109 पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान, वरिष्ठ जनों को किया सम्मानित

 

रुड़की । भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कार्यकर्ताओं ने रुड़की विधानसभा के बूथ नंबर 109 पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। उनके द्वारा सफाई अभियान चलाया गया तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया।

बूथ 109 के अध्यक्ष चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर आदर्श नगर में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। उसके बाद भाजपा के झंडे लेकर शोभायात्रा निकाली और फिर पटका पहनाकर सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। बूथ अध्यक्ष चौधरी धीर सिंह रोड ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री आदर्श गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ दाताराम,विमल सैनी,महेंद्र सिंह,लाल सिंह कश्यप,राजकुमार कश्यप, वर्णिका चौधरी, मुरारी लाल, धर्मपाल बिष्ट,बुलचंद सैनी, राजेश वाल्मीकि,जितेंद्र,अंकित, अक्षय,वर्णिका चौधरी,सुनीता गोस्वामी, सीमा चौधरी, तनीषा चौधरी, दिव्या चौधरी,मानसी चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share