हनुमान जी से प्रेरणा लेती है भारतीय जनता पार्टी, रुड़की भाजपा कार्यालय पर मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

रुड़की । आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति तथा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद भाजपा पार्टी का ध्वजारोहण कर पार्टी और देशभक्ति के नारे लगाए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में पार्टी अपने सभी 11667 बूथों पर स्थापना दिवस मना रही है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हनुमान जी से प्रेरणा लेती है। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने बताया कि आज सभी ने पीएम मोदी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुना है। उन्होंने बताया कि पार्टी 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी 84 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो ही सीटें जीती थी वही 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीटों पर जीत दर्ज करके विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस अवसर पर पार्टी को जनसंघ के समय से सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों जैसे हरिमोहन गुप्ता, हरपाल साथी, मास्टर कटार सिंह ,संतोष अरोड़ा, को सम्मानित भी किया गया तथा जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान आदि को सम्मानित किया इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने जुलूस के रूप में नगर का भ्रमण किया एवं कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि भाजपा प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाएगी, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरविंद गौतम ने किया, कार्यक्रम में भाग लेने वालों में गया, उपाध्यक्ष भीम सिंह, मधुप त्यागी, राजबाला सैनी, सोनू धीमान जिला मंत्री सतीश सैनी , प्रमोद चौधरी, सौरभ गुप्ता, गीता कार्की, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, बीएल अग्रवाल, मंडल महामंत्री भरत कपूर ,हेमा भिष्ट, गौरव कौशिक, अनुज सैनी, धीर सिंह ,आदेश सैनी ,रविंद्र पनियाला, पवन तोमर, मयंक गुप्ता ललित मोहन अग्रवाल ,संजय अरोड़ा , भरत कपूर ,मोर्चो से धीरज पाल, सत्येंद्र चौधरी ,अफजाल अली, अनुज सैनी, प्रतिभा चौहान, अबनीश त्यागी ,सुंदर लाल प्रजापति मनोज नायक ,धर्मवीर पिंकी, मास्टर कटार सिंह ,संजीव मेंदीरत्ता, गौरव मेंदीरत्ता ,जगदीश मेंदीरत्ता ,अशोक शर्मा ,अजय राजवंशी, मनोज शर्मा, एडवोकेट बृजेश त्यागी ,अनुजा आत्रे, श्यामवीर सैनी ,हरिमोहन गुप्ता, महिंद्र काला ,विवेक चौधरी, संजीव तोमर, सतीश शर्मा, नितेश ग्रोवर, आशा धस्माना ,देमंती नेगी बसंती ,पुष्पा नैथानी ,मंजू रावत, ममता राणा ,किरण सिंह, मितुषि, सुशील रावत ,धर्मवीर शर्मा,यूसुफ, योगेश सिंघल, ध्रुव गुप्ता, सचिन, संजय त्यागी, कुनाल सचदेवा, प्रदीप सचदेव, पवन सचदेव, हिमांशु शर्मा, प्रभात चौधरी,अनूप राणा, आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *