पितृ विसर्जन अमावस्या पर धरती पर आए पितरों को श्रद्धापूर्वक विदा किया, धर्मनगरी में श्राद्ध करने वालों की भीड़ देखने को मिली

हरिद्वार । पितृ विसर्जन अमावस्या पर धरती पर आए पितरों को श्रद्धापूर्वक विदा किया गया। इस दौरान हरिद्वार के प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर पर श्राद्ध करने वालों की भीड़ देखने को मिली। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का नारायणी शिला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस को बैरिकेडिंग लगा कर वाहनों आवागमन बंद करना पड़ा। इस कारण श्रद्धालु पैदल ही नारायणी शिला जाते नजर आए।ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को तुलसी चौक और देवपुरा चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के आवागमन को रोकना पड़ा। नारायणी शिला के मंदिर के मुख्य पुरोहित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि 16 दिनों से अपने घरों में पधारे हुए पितृ पितृ अमावस्या पर पितृ लोक लौट जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *