मतदान के लिए पोलिंग पेटियों को लेकर कर्मचारी केंद्रों के लिए रवाना, कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देकर भेजा
भगवानपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मध्य नजर रविवार को भगवानपुर ब्लॉक से मतपेटियों को मतदान सामग्री के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
रविवार को बारिश के मौसम के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भगवानपुर ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग रूम से मतदान पार्टियों को रवाना किया गया जिसमें मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए लोगों को स्ट्रांग रूम के समीप हुए जलभराव से निकलकर पहुंचना पड़ रहा है। पुलिस ने भी चुनाव के चलते भारी पुलिस बल लगाकर निगरानी किए हुए हैं।
वही ग्राम पंचायत पुहाना में बनाये गए बुथ स्थल पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसमें ग्रामीण पानी निकालने का प्रयास भी कर रहे हैं। लेकिन बारिश के चलते लोगों को काफी असुविधा का सामना भी करना पड़ रहा है। उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि पुहाना रुड़की तहसील का गांव है साथ ही उन्होंने बताया कि जलभराव काफी कम है

