कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, हरिद्वार की ओर से धनौरी की तरफ जा रहा था युवक
धनौरी । बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बहादराबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक मूलरूप से हरियाणा का बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर बाइक सवार हरिद्वार की ओर से धनौरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही बाइक दौलतपुर डीपीएस स्कूल के पास पहुंची तो धनौरी की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक विशाल (40) पुत्र लक्ष्मण निवासी रंगोई करनाल हरियाणा की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।



