सिडकुल में महिला दुकानदार से दिनदहाड़े बाइक सवार ने चेन लूटी, दोनों युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार / रोशनाबाद । सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में एक महिला दुकानदार से सिगरेट लेने के बहाने एक युवक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाश की, लेकिन दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। नवोदय नगर की सक्षम कॉलोनी निवासी सीमा सिंह की अपने घर मे किराना की दुकान है। उनके पति सुशील चौहान ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार सुबह लगभग 11:15 बजे दो बाइक सवार युवक किराना दुकान के नजदीक आकर रुके। एक युवक बाइक पर हेलमेट पहने गाड़ी स्टार्ट कर खड़ा हो गया। दूसरा युवक दुकान में सिगरेट लेने चला गया। युवक ने महिला से एक सिगरेट की डब्बी में मांगी। महिला ने जैसे ही नीचे झुककर सिगरेट उठाई वैसे ही युवक ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। जब तक महिला की कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बाइक पंजाब नंबर की है। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। अभी शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *