भगवानपुर में खुला भाजपा प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया त्रिवेंद्र सिंह रावत को बड़े अंतराल से जीत दर्ज कराने का आह्वान

 

भगवानपुर । भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर चुनावी बिगुल फूंका गया। भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए भाजपा ने हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने क्षेत्रों में जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने हैं। वोटरों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत को बड़े अंतराल से जीत दर्ज कराने का आह्वान किया। इस मौके जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु,अरविंद गौतम विधानसभा प्रभारी महेन्द्र काला, राज्यमंत्री श्याम वीर सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, मधूप त्यागी, सतीश त्यागी, आशीष शर्मा, संदीप रघुवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, नरेश धीमान, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजकुमार कसाना, पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सैनी, देवेन्द्र अग्रवाल, रचित अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल, प्रदीप चौधरी, सुशील राठी, सुरेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, डाॅ राजेश सैनी, सुशील रावत, हिमांशु चौधरी, विराट गोयल, शादाब अहमद, शमशाद, शमशाद अहमद, राहुल मुल्तानी, शाकिर अली, जितेंद्र मास्टर, सुंमत गालब, सुमित शर्मा, लोकेश सैनी, अनुज पाल, मनोज कपिल, जिला पंचायत सदस्य अमित सैनी, कलावती, मुकुल त्यागी, जगदीश सैनी, सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *