भाजपा जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष के लिए प्रयास तेज, जल्द तैयार हो जाएगी डॉक्टर जयपाल की टीम

रुड़की । भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान की टीम जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। जिसमें दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष,चार सचिव और एक कोषाध्यक्ष व एक मीडिया प्रभारी होंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य बनेंगे। जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के पद सबसे महत्वपूर्ण है। इसके बाद उपाध्यक्ष का पद भी जिला संगठन में काफी महत्व रखता है। जाहिर है कि इन पदों के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार एक महामंत्री का पद सैनी नेता को मिलना तय है। वह सैनी नेता कौन होंगे। जिन्हें जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी । यह बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हो सकता है कि कोई नया चेहरा इस जिम्मेदारी को संभाले। दूसरा जिला महामंत्री गुर्जर या जाट समाज में से बनने की अधिक संभावना है। क्योंकि पिछली बार एक महामंत्री ब्राह्मण तो एक त्यागी समाज से रह चुके हैं। इस बार महामंत्री पद पर अन्य समाज को दिए जाने पर विचार हो रहा है। उपाध्यक्ष पद चार समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। अन्य समाज के कार्यकतार्ओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने की अधिक संभावना है जो कि जातीय समीकरणों के कारण विधानसभा के टिकट से वंचित रह जाते हैं। इसमें कश्यप, रोड, बंजारा, पाल आदि समाज के लोगों को जगह मिलने के पूरे आसार हैं। चार जिला सचिव में से तीन अन्य समाज के कार्यकतार्ओं को दिए जाएंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें ज्यादा मिलने की संभावना है जो कि अभी तक विभिन्न मोर्चो में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। ऐसे में किसान मोर्चा युवा मोर्चा के सीनियर पदाधिकारियों को भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव का पद आसानी से मिल सकता है। मीडिया प्रभारी बड़ी समझदारी से तय होगा। क्योंकि जिला संगठन की परफॉर्मेंस मीडिया प्रभारी की कार्यशैली पर अधिक निर्भर करती है। कोषाध्यक्ष पद ब्राह्मण या वैश्य समाज को मिलने की अधिक संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नाम पर विचार शुरू हो गया है। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ग्रामीण पृष्ठभूमि के कार्यकर्ता को बनाया जाए या शहरी पृष्ठभूमि के तेज तर्रार कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए इसको लेकर पार्टी स्तर पर विचार मंथन हो रहा है। पता किस बात को विशेष रूप से देख रही है कि जिसे भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी जाए। वह खेमेबंदी से दूर हो और निर्विवाद छवि वाला हो। ताकि सर्व समाज के कार्यकतार्ओं को अच्छा नेतृत्व दे सके। मात्र कुछ ही क्षेत्र तक सीमित ना रहे और शहर से लेकर गांव तक युवाओं की टीम वार्ड स्तर पर तैयार कर सकें। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पद भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है इसीलिए इस पद पर भी अभी मंथन चल रहा है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष का पद जुझारू कार्यकर्ता को मिलेगा। यह बात पार्टी स्तर पर पहले ही स्पष्ट कर दी गई है। इसमें देखा जाएगा कि भाजपा किसान मोर्चा की जिम्मेदारी संभालने वाले कार्यकर्ता को खेतीबाड़ी की जानकारी हो। राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं व कार्यक्रमों से वह अच्छी तरह अवगत हों। अधिकारियों कर्मचारियों से किसानों की समस्या हल कराने की योग्यता रखता हो। इस पद से भी पार्टी हाईकमान जातीय समीकरण साधने की कोशिश करेगा। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद अभी तक जाट समाज के पास है। जो कि इस बार गुजरिया त्यागी समाज के पास जा सकता है। वैसे ही कुछ सैनी कार्यकर्ता भी भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद की लाइन में है। यहां पर एक विशेष बात यह कि भाजपा जिला कार्यकारिणी के लिए हो रही कसरत के साथ-साथ जिले की सभी मंडी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यों के अलावा सभी निकायों में पार्षद नामित होने पर भी विचार चल रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह सभी जिम्मेदारियां एक साथ दे दी जाए ताकि पार्टी के कार्यकतार्ओं में नई ऊर्जा का संचार हो सके। अलबत्ता भाजपा जिला अध्यक्ष हूं डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि नए वर्ष के पहले महीने में ही जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। इस संबंध में वह जल्द ही महामंत्री संगठन अजय कुमार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने माना है कि मंडी अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों के साथ ही निकायों में पार्षद ,सभासद नामित होने की प्रक्रिया भी काफी तेजी से चल रही है। यह सब काम भी जनवरी में पूरा हो जाएगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *