भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं और महिलाओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

देहरादून । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार की विफलता सबके सामने है। यह बात उन्होंने शुक्रवार शाम को मायापुर स्थित श्रवण नाथ पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस दौरान काफी संख्या में युवा और महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। शुक्रवार शाम को पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीरज साहू के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और संचालन गौरव कालरा ने किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और मातृशक्ति का भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग हो रहा है। भारी संख्या में प्रदेश में जनता कांग्रेस की नीतियों से जुड़कर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प ले रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कोरोना जांच घोटाला और महाकुंभ 2021 में निर्माण कार्य में हुआ भारी वित्तीय भ्रष्टाचार भाजपा के चरित्र को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर कांग्रेस का संघर्ष रंग लाया और सरकार यात्रा प्रारंभ कराने को मजबूर हुई। इस अवसर पर भाजपा छोड़कर विधायक के पूर्व प्रतिनिधि विमल शर्मा और गौरव कौशिक भाजपा छोड़कर समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा और महिलाओं के बलबूते कांग्रेस परिवर्तन के संकल्प को पूरा करेगी और तीर्थनगरी की मर्यादा और विकास के लिए समर्पित भाव से काम करेगी। उन्होंने युवाओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि सबका यहां सम्मान और सब की प्रतिभा का उपयोग रचनात्मक सरोकारों के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर अनीता शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, अरविंद शर्मा, मुरली मनोहर, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रियव्रत तोमर, गौरव, दीपक कुमार, बॉबी सैनी, प्रिंस उपाध्याय, सूरज त्यागी, आरती शर्मा, भावना उपाध्याय, आरती उपाधाय, बबीता, ममता मनोचा, रितिका मनोचा, अन्नू, प्रेरणा, दीपाली पाल, सोमवती, अनीता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *