कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा है दुनिया का सबसे बड़ा संगठन: स्वामी यतीश्वरानंद, समाजसेवी डाॅ अमन गुप्ता के आवास पर हुआ कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत
झबरेड़ा । प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद का झबरेड़ा पहुंचने पर समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी डॉ.गुप्ता के आवास पर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर निस्तारण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान झबरेड़ा नगर चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह अमन त्यागी मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल अखिलेश वर्मा बिट्टू सैनी देव चौधरी शुभम सिंघल निशांत शर्मा शिवम वर्मा दीपक वर्मा मनोज वर्मा आशीष गर्ग शिवकुमार गुप्ता दिनेश वर्मा आजाद सिंह अजय सैनी विनय सैनी विशाल शर्मा रामकुमार वर्मा अनुज वर्मा पूर्व सभासद मनोज सिंघल एवं कस्बे के सभी सभासद, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

