भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर धामी सरकार का जताया आभार, कहा-किसान पुत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसानों के सच्चे हितैषी

रुड़की । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ने का मूल्य 405 रुपये प्रति क्विंटल करते हुए किसानों की आय में सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इस निर्णय से न केवल प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि आने वाले समय में उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसानों के सच्चे हितैषी हैं। गन्ना मूल्य में ₹30 की बढ़ोतरी अब गन्ना मूल्य हुआ ₹405 प्रति क्विंटल यह निर्णय किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। समस्त कृषक जिनके पास कृषि योग्य भूमि है तथा अन्य किसी स्तर से कोई सरकारी पेंशन न पा रहें हो ऐसे पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹6000 प्रति वर्ष की धनराशि ₹2000 की तीन समान किश्तों में डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी चला रखी है। जिसका किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *