भाजपा ने 6 महिलाओं को विधानसभा प्रत्याशी बनाया, खानपुर विधानसभा सीट से रानी देवयानी को चुनावी मैदान में उतारा

रुड़की। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 नामों की घोषणा की। गुरुवार को जारी लिस्ट में सिर्फ छह महिलाओं को टिकट दिया गया। चौंकाने वाले अंदाज में भाजपा ने जहां महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूडी का टिकट काट दिया। वहीं भाजपा में आईं कांग्रेस की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दे दिया।
भाजपा ने देहरादून कैंट विधानसभा से सविता कपूर, खानपुर से रानी देवयानी, यमकेश्वर से रेनू बिष्ट, सोमेश्वर से रेखा आर्य, नैनीताल सरिता आर्य, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत को विधानसभा का टिकट दिया गया। भाजपा ने करीब दस प्रतिशत ही टिकट महिलाओं को दिए। इसमें भी तीन टिकट पूर्व विधायकों की पत्नियों को दिए गए। कैंट से दिवंगत भाजपा पूर्व विधायक हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर।
पिथौरागढ़ में दिवंगत पूर्व विधायक प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत और खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की पत्नी रानी देवयानी को प्रत्याशी बनाया गया। कई सालों से यमकेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ती रही रेनू बिष्ट को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी सोमेश्वर से टिकट लेने में कामयाब रहीं।वही खानपुर विधानसभा सीट पर निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी पूर्व भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे खानपुर विधानसभा सीट के चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं। लोकप्रियता में रानी देवयानी सिंह, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से कहीं आगे है। क्षेत्र की जनता का उनके प्रति विशेष लगाव है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *