भाजपा में गुटबाजी सतह पर, भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

भगवानपुर । भगवानपुर से नगर मंडल अध्यक्ष ने अपने कई साथियों के साथ मंडल अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी को ज्ञापन भेजा।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया की संगठन के उपेक्षापूर्ण और गुटबाजी, चापलूसो पार्टी के मतभेदों को बढ़ावा देने से आहत होकर अपने पद से त्यागपत दे रहे हैं। इस अवसर पर सतीश कुमार, सुशील कुमार ,अनुल पाल, सुलेख चन्द्र, सुमित सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *