भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मास्क, सैनिटाइजर व आयुष काढ़ा वितरित किया, कहा आयुष काढ़ा में इतनी ऊर्जा है जो मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण के मुकाबले के लिए तैयार करती है

रुड़की । भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर व आयुष काढ़ा वितरित किया। उन्होंने आयुष काढ़ा के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि आयुष काढ़ा में इतनी ऊर्जा है जो मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण के मुकाबले के लिए तैयार करती है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि इस समय सभी को जागरूक बन कर कोरोना के विरुद्ध गंभीरता दिखानी चाहिए, तभी हम संक्रमण को रोककर मानव जीवन को रोग मुक्त बना सकते हैं। उन्होंने कोरोना के खात्मे के लिए लोगों से आग्रह किया कि सभी मास्क जरूर पहनें तथा शारीरिक दूरी को भी बनाए रखने की दिशा में गंभीरता दिखाए। इस मौके रीना गोयल, मनू रावत, प्रतिभा चौहान, आशा दशमाना, कमला कैंथोला, दमयन्ती, पुष्पा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *