भाजपा रुड़की मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का धुआंधार, भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल के सरल स्वभाव से आम मतदाता खुश,महिलाएं कर रही है जगह-जगह स्वागत

 

रुड़की । भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी की टीम भाजपा रुड़की मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल के समर्थन में धुआंधार प्रचार कर रही है। हर गली मोहल्ले में जाकर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आम मतदाता से सीधा संवाद कर रही है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए जनहित के निर्णय के बारे में जानकारी दे रही है। भाजपा महिला मोर्चा की चुनाव प्रचार टीम में शामिल मंजू रावत ने बताया कि जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है महिला मोर्चा के द्वारा प्रचार का अभियान तेज किया जा रहा है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल भी मतदाता से सीधा संवाद कर रही है। सभी को उनकी सादगी और अच्छा व्यवहार पसंद आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश होकर सभी वर्ग के लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करनेके लिए उत्साहित है उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल के सरल स्वभाव से आम मतदाता बहुत ही खुश है और विशेष कर महिलाएं उनका जगह-जगह स्वागत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share