बेलडी गांव में भाजपा की बैठक, पार्टी के अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी सुभाष नगर मंडल विधानसभा पिरान कलियर बूंथ संपर्क महाअभियान की एक बैठक बेलडी गांव में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षअंकित रोड के आवास पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में कार्यकर्ताओं को विधान सभा के कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री आदेश सैनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल द्वारा दोनों बूथ अध्यक्ष रजत कुमार व धर्मेंद्र कुमार को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया । उनके आवास पर पार्टी का झंडा वह बूथ अध्यक्ष की नेम प्लेट लगाई गई और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, भारत माता के चित्र बूथ अध्यक्षों को दिए गए। बूथ कमेटी का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल प्रधान विधानसभा से प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी ,ओम कॉलेज ऑफ़ ग्रुप के चेयरमैन मुनीश सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सैनी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य राज सैनी सोशल मीडिया प्रमुख आरती भोखंडी,सह प्रभारी गीता मलिक, उपाध्यक्ष राकेश सैनी, मंडल मंत्री जनेश्वर प्रसाद, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर रोड, मंडल मंत्री यूसुफ़, मंडल कोषाध्यक्ष सुशील रोड बाबूराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड ,शिवकुमार, विक्की सिसोदिया, सुरेंद्र कुमार,कमला कैंथोला, मंडल अध्यक्ष आशा धस्माना, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जौनी सैनी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पारस सैनी, विक्की सिसोदिया,विनोद कुमार, संजय परमार, राव अजमत ,राहुल, हिमांशु सैनी, राहुल सैनी, बबलू सैनी, संदीप सिसोदिया, सोनू सैनी, बिंदर ,अशोक कुमार ,सतीश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
