गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने जताया शोक

देहरादून । गंगोत्री विधायक रहे गोपाल रावत का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और देहरादून के एक अस्‍पताल में भर्ती थे। अंतिम संस्कार शुक्रवार को उत्तरकाशी में होगा। उनके निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने शोक जताया है। कैंसर से ग्रसित चल रहे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने गुरुवार को देहरादून के एक अस्पताल में अ‍ंतिम सांस ली। गोपाल रावत पिछले चार माह से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के एक अस्पताल से उपचार करवा रहे थे।शुरु में उन्‍हें कमर दर्द और पेट संबंधित शिकायत थी। बाद मेंं जांच कराई तो पता चला कि उन्‍हें लीवर है। गत तीन जनवरी को विधायक गोपाल रावत को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद वे देहरादून लौटे और जांच व उपचार के लिए बीच-बीच में मुंबई आते-जाते रहे। इसी अप्रैल माह में उन्हें पीलिया की भी शिकायत हुई। जिसके बाद वे देहरादून के गोविंद अस्पताल में भर्ती हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *