प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहा हैं चहुंमुखी विकास: मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भूपतवाला में किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार । भूपतवाला वार्ड नंबर दो स्थित गायत्री बिहार कॉलोनी में 50 लाख से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नारियल फोड़कर रोड का शुभारंभ किया।कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुमुखी विकास हो रहा है। गायत्री विहार कॉलोनी में काफी समय से सड़क की समस्या थी। अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। वार्ड अध्यक्ष गोकुल डबराल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस दौरान तरुण नैयर, हेमलता जोशी, चंद्रकांत पांडे, कुश दत्ता, रामअवतार शर्मा, सन्नी गिरी, पूरण पांडे, रूपेश बंसल, ललित, राकेश भारद्वाज, गौरव, ज्ञानचंद, दिनेश जैन, अनिता बंसल, रीना अग्रवाल, संजू, विकल राठी, अनिल मिश्रा, दिनेश पांडे, अविनाश सिंह, दीपांशु विद्यार्थी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *