भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन, की दीर्घायु की कामना

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष में हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया, आरती की,पूजा अर्चना की और उनकी दीर्घायु की कामना के लिए मां गंगा जी से प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सलाहकार डॉक्टर नरेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन है और हम सब मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि वह इसी प्रकार उत्तराखंड की सेवा करते रहें और हम सब प्रदेशवासियो का नेतृत्व करते रहें उत्तराखंड का जिस प्रकार चहुमुखी विकास त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हो रहा है वह सब मां गंगा का ही आशीर्वाद है उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत शतायु हो निरोगी हो और इसी प्रकार जन सेवा के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त जन कल्याण के कार्य करते रहें। राज्य जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड की माटी के लाल हैं और वह लंबे समय से इस प्रदेश की सेवा कर रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ एक ओर जहां उत्तराखंड को मिल रहा है वही प्रदेश का आमजन भी मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है आज उनके द्वारा विकास की अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसके कारण उत्तराखंड का नाम पूरे भारत में रोशन हो रहा है भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की एक कुशल शासक के रूप में जिस प्रकार त्रिवेन्द्र लगातार उत्तराखंड का चहुमुखी विकास कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में प्रथम स्थान पर होगा। आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिशन 2022 को लेकर संकल्पित है। और एक बड़े अंतर के साथ प्रदेश में माननीय त्रिवेंद्र जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी ऐसा सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास है। आज के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी महामंत्री तरुण नैयर दिनेश पांडे चंद्र कांत पांडे अजीत कुमार संजय चौहान मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान विकल राठी विदेश चौहान चौधरी जगत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *