प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं, इससे पूरी दुनिया में भारत ने अपनी नई पहचान बनाई: वैभव अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाडा जलालपुर गांव में हवन-पूजन कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, पौधरोपण कर चलाया स्वच्छता अभियान

भगवानपुर । मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाडा जलालपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायू की कामना की तथा जन्मदिन पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकताओं ने पौधरोपण कर सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश को विकास के वैश्विक दृष्टि सम्पन्न नेतृत्व की अपेक्षा थी वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में पूरी हो गई है। भारत के हर नागरिक की यही भावना है। इसलिए वे उन्हें मन से चाहते हैं। आज भारत देश की वैश्विक साख और गरिमा में जो वृद्धि हुई है उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। विश्व शांति की स्थापना में भारत का योगदान हो या प्रौद्योगिकी के विशाल क्षितिज में लंबी उड़ान, यह सब प्रधानमंत्री जी की विशाल दृष्टि से संभव हो रहा है। हम सब बदलाव की इस प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देख रहे हैं। यह सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित देश होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमित सैनी, नगर मंडल महामंत्री आशीष शर्मा, अजय गोयल, भूपेंद्र सैनी, लोकेश सैनी, रोहताश प्रधान, सुरेंद्र वर्मा, सन्नी प्रधान, कन्हैया प्रधान, दिनेश सैनी, योगेश सैनी, ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *