500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम एक बार फिर विराजमान हो रहे, शिवालिक नगर के श्रीराम मंदिर में भाजपाइयों ने की सफाई

शिवालिक नगर । भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आह्वान पर भाजपा शिवालिक नगर मंडल के टिहरी विस्थापित कालोनी के श्री राम मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता कर श्रमदान किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज हर भारतीय स्वच्छता को जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बना कर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रभु श्री राम अयोध्या में फिर से विराजमान हो रहे हैं यह हमारे लिए बड़ा ही गौरव का क्षण है उन्होंने सभी से कहा कि 22 जनवरी को हम सभी अपने अपने घरो में दीपक जलायें और हर्षोल्लास के साथ इस दिन को दीपावली मनायें।नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है यह हमारे लिए बेहद गौरव का क्षण है कि 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम एक बार फिर विराजमान हो रहे हैं हम सबकी आस्था भगवान राम में है भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा अपने क्षेत्र के मंदिरों व सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान किया जा रहा है हम सभी को इस दिन को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मिलकर मनाना है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक क्षेत्र के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर श्रमदान किया जा रहा है और 22 जनवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। और उस दिन भव्यता के साथ दीपावली मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जिला कार्यकारणी सदस्य धर्मेन्द्र विश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, अंशुल शर्मा,गौरव गुज़र, वेदान्त चौहान, विशाल, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद डोभाल, मधु शर्मा, अनिता बिष्ट, एस पी बोढियाल, गजेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह नेगी, दीपक कुमार, रेणु डबराल, रतना पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *