लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता, भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी

भगवानपुर । नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संस्कृति को बचाने और भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास तेजी से कराया जा रहा है। देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आ रहे लोग सरकार के कार्यों की प्रशंसा कर रहे। उन्होंने कहा कि देश में 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सुशील नंबरदार, प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, अजय गोयल, सुमित शर्मा, विराट गोयल, हर्ष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *