भाजपा युवा मोर्चा भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष प्रियांशु चौधरी ने शिवभक्तों को वितरित किया प्रसाद

भगवानपुर । भाजपा युवा मोर्चा भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष प्रियांशु चौधरी ने शिवभक्त कांवड़ियों के बीच पहुंचकर प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सेवा का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, मंडल महामंत्री हिमांशु चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री अनुराग शर्मा, अकुंश पंडित, देवेन्द्र राणा, संजय बजरंगी, पंकज कुमार, प्रियांशु सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *