भगवानपुर: पूर्व प्रबंधक सत्यपाल त्यागी ने शिवभक्तों को वितरित किया पेयजल, कहा-कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य
भगवानपुर । सी.एम.डी. इंटर कॉलेज चुड़ियाला के पूर्व प्रबंधक सत्यपाल त्यागी ने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करते हुए उन्हें पेयजल वितरित किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों को रोककर पानी पिलाया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। सत्यपाल त्यागी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। भीषण गर्मी में दूर-दराज से पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पेयजल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार शिवभक्तों की सेवा में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर कमल त्यागी, पंकज कुमार, संजय बजरंगी आदि मौजूद रहे।





























