खानपुर ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा के मनीष की ताजपोशी तय, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे

रुड़की । खानपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के मनीष कुमार की ताजपोशी तय हो गई है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का अंतिम दिन था। ब्लॉक प्रमुख के लिए उनके अलावा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया है। खानपुर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सोमवार को नामांकन पत्र जमा होने थे। इस दौरान कान्हावाली सीट से जीतकर क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए मनीष कुमार खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, चैयरमेन रवि राणा संग ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। प्रमुख के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी वेदप्रकाश को सौंपा। दोपहर तीन बजे नामांकन जमा करने की निर्धारित अवधि खत्म होने तक दूसरे किसी भी उम्मीदवार का नामांकन जमा नहीं हुआ था।ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख पर नितेश कुमार और ज्येष्ठ उप प्रमुख पर नूपुर का एक, एक नामांकन पत्र ही जमा कराया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 13 अक्तूबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *