30 मई से शुरू होगा भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान, भाजपा किसान मोर्चा जिला रुड़की की जिला कार्यसमिति का आयोजन

मंगलौर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रुड़की की जिला कार्यसमिति का आयोजन मंडी समिति मंगलौर में स्थित गन्ना समिति के चौधरी चरण सिंह सभागार में किया गया।

कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अपने शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा। इसी श्रंखला में अपने देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश में भी शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश में अन्य सभी कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हुए किसान मोर्चा को मिले यह 06 कार्यक्रम भी प्राथमिकता से करने हैं, किसान मोर्चा के जो 06 कार्यक्रम मिले हैं। उनमें किसान चौपाल लगाना, लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेना, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के यहां प्रवास करना, मीडिया से वार्ता करना, बाइक रैली निकालना तथा एफपीओ के सदस्यों से मिलना है। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद गौतम, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतवेन्द्र प्रधान, महामंत्री सचिन चौधरी, योगेश त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र मलिक, अरविंद सैनी, गन्ना समिति के चेयरमैन सुशील राठी, मंडी समिति की चेयरमैन डॉ मधु सिंह, ब्लाक प्रमुख कविन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी, जोगिंदर सिंह, अक्षय प्रधान, सुशील चौधरी, मनदीप चौधरी, राकेश सैनी, मोहित चौधरी, पारुल कुमार, डाo सुरेश ,इंदरजीत सिंह, परितोष धारीवाल, मोहित अग्रवाल, अमजद भूरा, शेखर पुंडीर, कुशल पाल सिंह आदि समेत भाजपा किसान मोर्चा के रुड़की जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडलों के सभी महामंत्री, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *