रुड़की के होटल में युवक-युवती के शव मिले,फैल गई सनसनी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला
रुड़की । दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे का दरवाजा काफी देर से नहीं खुल रहा है और कमरे से बदबू आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने उसे तोड़ दिया।
कमरे के अंदर युवक और युवती मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस जांच में युवक की पहचान मंगलौर क्षेत्र के नाथूखेड़ी गांव निवासी सागर के रूप में हुई, जबकि युवती लंढौरा कस्बे की रहने वाली बताई गई है। मौके से कीटनाशक पदार्थ भी बरामद हुआ है।

