भगवानपुर: बूथ संख्या 2 के प्रभारी सुशील पेंगोवाल ने भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल के पक्ष में घर-घर जाकर मांगे वोट, कहा-केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार, जनता यहां भी लगाएगी ट्रिपल इंजन

 

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं बूथ संख्या 2 के प्रभारी सुशील पेंगोवाल और नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने भगवानपुर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रचित अग्रवाल के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भगवानपुर में भी जनता ने तीसरा इंजन लगाने का मन बना लिया है। भाजपा का अध्यक्ष बनेगा तो भगवानपुर का बेहतर विकास करने की क्षमता रखेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गरीबों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। बेरोजगारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे है। किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के मामलों में अपनी एक नई पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share