फेरे हो गए और मांग भी भर गई, फिर हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

अलीगढ़ । शादी समारोह के दौरान दूल्हे का खूब स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के लिए दूल्हे ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई और उसने शादी की रस्में पूरी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद हंसी-खुशी चल रहे शादी के कार्यक्रम में खलल पड़ गया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे के हाथों की उंगलियां कटी होने की जानकारी छिपाई गई और सभी को धोखे में रखा गया। हैरान करने वाला ये मामला उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में अब तक कोई सुलह नहीं होहैरान करने वाला ये मामला उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। हैरान करने वाला ये मामला उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में अब तक कोई सुलह नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहा हैं। वहीं दुल्हन ने भी दूल्हे पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा दुल्हन पक्ष पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि दोनों ही बिचौलियों को बंधक बना लिया है। दूल्हा पक्ष का कहना है कि कटी उंगलियों की जानकारी दी गई थी। उसके बाद ही शादी तय हुई। यही वजह है कि शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया, लेकिन विदाई से इनकार कर दिया गया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन की विदाई के लिए इंतजार कर रहा है। वहीं, दुल्हन विदाई की रस्म के लिए तैयार नहीं है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *