केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रतियोगिताएं आयोजित और उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
रुड़की ।. केंद्रीय विद्यालय न. 1 रूड़की में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह से मनाया गया | विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य वी के त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर सन 1963 में हुई थी जब से यह संस्थान अपने गौरवमय इतिहास के लिए जाना जाता है। इसकी शुरूआत केन्द्रीय कार्मिकों के बच्चों के लिए की गयी थी परन्तु इसकी सफलता और शिक्षा प्रणाली को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा अन्य सेक्टरों में भी खोला गया। यह हम केविएनएस के लिए गर्व का विषय है कि आज केन्द्रीय विद्यालय संगठन देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी शिक्षा का प्रचार प्रसार कर रहा है। गुणवत्ता परक शिक्षा होने के कारण आज समाज के ज्यादातर परिवार अपने बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कराना चाहते है।इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता। निबंध लेखन में जूनियर ग्रुप में आयुष प्रसाद (6ब) प्रथम स्थान पर, अंशिका चौहान (7 स ) द्वितीय स्थान पर तथा राशि शर्मा ( 6 ब ) तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में सीनियर ग्रुप में अन्वेषा रावत ( 11 स ) प्रथम स्थान पर अविरल वर्मा (11 अ ) J द्वितीय स्थान पर तथा प्रिय बिष्ट ( 11 अ ) तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रांजलि भारद्वाज ( 8 ब) प्रथम स्थान पर, श्रेया ( 6 ब ) द्वितीय स्थान पर तथा रिया शुक्ला (6 स ) तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सीनिअर ग्रुप में अन्वेषा रावत ( 11 स ) प्रथम स्थान पर, साक्षी ( 11 द ) द्वितीय स्थान पर तथा वंश धीमान (9 ब ) तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में इरम (11 ब ) प्रथम स्थान पर, हरप्रीत ( 8 ब ) द्वितीय स्थान पर तथा अंशिका ( 7 ब ) एवं वर्णिका (7 स) तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक विभाग से निबंध लेखन प्रतियोगिता में समृद्धि ( 1 ब ) प्रथम स्थान पर आराध्य शर्मा (3 अ) द्वितीय स्थान पर तथा नव्या शर्मा (3 अ ) तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में आराध्य शर्मा ( 3 अ ) प्रथम स्थान पर, इशिका गुसाईं (1 अ ) द्वितीय स्थान पर तथा आयुष तेज्यान (5स) तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक विभाग से भाषण प्रतियोगिता में नव्या पाल ( 4 ब ) प्रथम स्थान पर, तथा नृत्य प्रतियोगिता में आराध्या शर्मा (3 अ ) प्रथम स्थान पर रहे। अपनी अपनी कक्षा के आल राउंडर बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस महामारी कोविड-19 के दौरान भी विद्यालय में समर्पण एवं निष्ठा से काम करने वाले शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप प्राचार्या अंजू सिंह, परास्नातक शिक्षक संदीप सिंह रावत, नीलम रहेजा, कपिल देव, स्नातक शिक्षिका डॉ बीना कर्णाटक, कला शिक्षिका गुलशन खान, पुस्तकालयाध्यक्ष पूनम कुमारी एवं प्राथमिक शिक्षिका राखी दायमा एवं प्रियंका काला। इस अवसर पर विद्यालय ने एक ऑनलाइन वेबिनार का भी आयोजन किया, जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत्त उप आयुक्त जगदीश मोहन रावत ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की उपलब्धियों और चुनौतियों को बड़े सहज ढंग से समझाया और अपने अनुभवों को हम सबसे साझा किया। उन्होंने बताया कि मुश्किल समय हमें अपने क्षमताओं को और विकसित क्सने का मौका देता है। केंद्रीय विद्यालय की टीम निष्ठा, श्रम, मेहनत व् समर्पण के लिए जानी जाती है। समय और जरूरत के हिसाब से हम अपने नियमों और तकनीकों को बदलते रहते हैं तभी इस महामारी के समय भी ऑनलाइन अपनी शिक्षा को सुचारू रूप से सके और बच्चों में पढ़ने की आदत को जीवित रखा। उप प्राचार्या अंजू सिंह ने अपने सन्देश में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक शिक्षा का मंदिर ही नहीं, अपितु एक ऐसा विश्व है जहा पर लगभग हर विषय पर शिक्षा प्रदान की जाती है। संगठन में विदेशी भाषा को सीखने का अवसर भी छात्रों का प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष पूनम कुमारी द्वारा किया गया।


