कैंट बोर्ड स्कूल सडकी के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया जाएगा सम्मानित
रुड़की । कैंट बोर्ड स्कूल सडकी के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार को 14 फरवरी 2026 को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह उपाधि मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड विश्वविद्यालय फरीदाबाद एनसीआर नई दिल्ली द्वारा दी जाएगी। शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान की जाएगी। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार को उपाधि मिलने पर जनपद वर्ग के शिक्षकों में खुशी की लहरें वहीं सामाजिक संगठन एवं परिवार के लोगों एवं आईआईटी रुड़की व भगवानपुर नगर पंचायत के लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें नरेंद्र कुमार अब डाॅ नरेंद्र कुमार के नाम से जाने जाएंगे। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार का शिक्षा व समाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान है।

