राजकीय फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन हरिद्वार जनपद‌ के अध्यक्ष बने ब्रिजेश कुमार, हुआ जोरदार स्वागत

रुड़की । आज उप जिला चिकित्सालय रुड़की में राजकीय फार्मेसी अधिकारी मुख्य फार्मेसी अधिकारी जनपद हरिद्वार की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से समस्त फार्मेसी अधिकारी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी उपस्थित हुए। जिसका संचालन जिला मंत्री एस० पी० बडौला फार्मेसी अधिकारी, उपजिला चिकित्सालय ने किया। जिसमें सर्व सम्मति से जिले के जिला अध्यक्ष पुष्कर पंवार के अगस्त में सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने अपने जिला अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे दिया। उसके बाद ब्रिजेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर होने के कारण संविधान के नियम के अनुसार ब्रिजेश कुमार को जिले के समस्त फार्मेसी अधिकारी एवं मुख्य फार्मेसी अधिकारी ने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया और पी. एस. पंवार को विदाई दी।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद ब्रिजेश कुमार का मालाओं एवं बुके देकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्रिजेश कुमार ने कहा कि वह प्रत्येक सदस्यों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। पूर्ण निष्ठा ईमानदारी गरीमा को उंचाईयों तक ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर एस. पी. बडौला, राजीव गोयल, पंकज रावत, विपिन बर्मन, ऋषि अस्थाना, जमशेद अली, कैलाश चमोली, भाग सिंह रमौला, उमेश मैथानी, अरविंद चौधरी, रवि धामा, नीरज पांडेय, रुचि राणा, पिंकी असवाल, संदीप धीमान, तनेजा, बील आर्य, प्रवीण पांडे, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *