बृजेश त्यागी बने रुड़की मंडी समिति के अध्यक्ष, नीरज सैनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, शुभचिंतकों ने दी बधाई
रुड़की । भाजपा नेता बृजेश त्यागी को रुड़की मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नीरज सैनी को दी गई।
प्रदेश की मंडी समितियों से अध्यक्ष हटाए जाने के बाद नए अध्यक्ष को नियुक्त किए जाने की कवायद चल रही थी वही अब उत्तराखंड सरकार ने नए लोगों के नियुक्ति दी है जिसमें रुड़की मंडी समिति का अध्यक्ष अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश त्यागी को बनाया गया है इसके साथ ही झबरेड़ा निवासी महिला नीरज सैनी को मंडी समिति रुड़की का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से 6 अक्टूबर को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार इनका कार्यकाल अधिकतम 2 वर्ष के लिए होगा।