हकीमपुर तुर्रा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर भाई ने की भाई की हत्या, मुकदमा दर्ज, नशे के धुत में था आरोपी

कलियर । थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में मामूली बात पर हुए झगड़े के बाद भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया है कि झगड़े के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था। मिली जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में दो भाई 48 वर्षीय सुक्कड़ और 40 वर्षीय धर्मपाल एक ही घर में रहते हैं। सुक्कड़ की पत्नी का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो गया था तब से वह अपने छोटे भाई के घर में ही खाना खाता था। बताया गया है कि सोमवार देर रात जब सुक्कड़ घर में आया तो शराब के नशे में धुत था। उसने धर्मपाल की पत्नी से खाने के लिए खाना मांगा तो किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। सुक्कड़ ने धर्मपाल की पत्नी के साथ मारपीट कर दी शोर शराबा सुनकर जब धर्मपाल मौके पर पहुंचा तो उसने बीच बचाव किया। बीचबचाव के दौरान सुक्कड़ ने धर्मपाल पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *