भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर बोले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, इस तरह की झूठी खबरें फैलाना निंदनीय
देहरादून । उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर उनके भाजपा छोड़ने की संभावना से जुड़ी खबर का खंडन किया है। उन्होंने वायरल खबरों को झूठ बताया और इसकी निंदा की। हरक सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का चार दिसंबर को देहरादून में पहला राजनीतिक दौरा है। पूरी पार्टी और मैं खुद कार्यक्रम कि तैयारी में लगे हैं। ऐसे समय में उनके बारे में पार्टी छोड़ने की झूठी खबरें फैलाना निंदनीय है।

