भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभायात्रा पर पथराव करने पर 12 नामजद व 40 अन्य पर मुकदमा, गांव में पीएसी तैनात

भगवानपुर । क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। पुलिस के अधिकारियों की पूरे घटनाक्रम पर निगाह रखे हुए हैं।शनिवार देर शाम भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान शोभायात्रा पर अचानक से पथराव शुरू हो गया। यात्रा में शामिल लोगों ने भी पथराव शुरु किया दोनों तरफ से पथराव होने के बाद गाड़ी और घर में भी आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बा मुश्किल मामले को शांत किया। इसके साथ ही घटना में घायल करीब 10 से अधिक लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन कार्यकर्ता शोभायात्रा को पूरी करने की जिद पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की देखरेख में शोभायात्रा को पूरा किया गया। वहीं इस घटना क्रम के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में भारी पीएससी और पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ विवाद में एक ग्रामीण की तहरीर पर 12 लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ बलवे, मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें खुर्शेद,शहनवाज,हुसैन,पैगाम, निवाजिश,अज्ञात हनीफ के लड़के,रियाज, अज्ञात अकरम के लडके, रहीस और इसरार के नाम शामिल हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *