न्यूज पोर्टल के संपादक और रिपोर्टर पर केस, अश्लील वीडियो को एडिट कर एक युवक का चेहरा लगाकर स्क्रीन शॉट न्यूज पोर्टल पर चलाने के आरोप में ज्वालापुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ज्वालापुर । अश्लील वीडियो को एडिट कर एक युवक का चेहरा लगाकर स्क्रीन शॉट न्यूज पोर्टल पर चलाने के आरोप में संपादक और उसके रिपोर्टर के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि बीती पांच जुलाई को न्यूज पोर्टल के संपादक ने एक न्यूड वीडियो पर लडकी के साथ उसका चेहरा एडिट कर उसका स्क्रीन शॉट अपने पोर्टल पर अपलोड किया। आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत उसके साथ ऐसा किया गया है। जिससे वह तनाव से जूझ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने न्यूज पोर्टल के संपादक संजय कश्यप निवासी गोविंदपुरी और संवाददाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *