आई०एम०एस० रूड़की में दीपावली फैस्ट का आयोजन
रुड़की । प्रबन्ध अध्ययन संस्थान रुड़की में दीपावली फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रतियोगिताओं के जज के रूप में फरहा मलिक, मानसी गुप्ता, अक्षरा सिंह एवं अक्षा मलिक उपस्थिति रही। रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एमबीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय पुरस्कार बीबीए तृतीय वर्ष एवं एमबीए प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। आर्ट एवं क्राफ्ट का प्रथम पुरस्कार बीकाम तृतीय वर्ष, द्वितीय पुरस्कार एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्राप्त किया। स्टाल का प्रथम पुरस्कार बीकाम प्रथम वर्ष एवं द्वितीय पुरस्कार बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम आयोजन समिति में दिव्या वीराना, जतिन कक्कर, मेघा राणा एवं अमित कुमार शामिल थे। इस दौरान संस्थान के कौशल किशोर शर्मा, मनोज शर्मा, सबा जैदी, असरउदीन, पंकज जोशी, विशाखा चैहान, कमर आलम, शैलेन्द्र ठाकुर, नेहा आहुजा, कासिफ खालिद, अभिशेक वर्मा, विकार कुमार, देविका चावला आदि उपस्थित रहे।



